Mon. Mar 23rd, 2026

 

जयंत के शंकर मार्केट में मारपीट करने वाले आरोपी को जयंत पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

सिंगरौली कार्यालय

पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पी०एस०परस्ते की सतत् निगरानी एवं थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जयंत सुधाकर सिंह परिहार द्वारा अपनी टीम के साथ शंकर मार्केट जयंत में विवाद करने वाले आरोपी को जयंत पुलिस ने गिरफ्‌तार कर भेजा जेल दिनांक 11.11.2024 को शंकर मार्केट निवासी राहुल कुमार द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गई, कि दिनांक 10.11.2024 के रात में दुकान बंद कर अपने घर शंकर मार्केट जा रहे थे, पीछे से राकेश मिश्रा आया और बोला कि इतनी रात क्यो घूम रहे हो तब आवेदक द्वारा बताया गया कि दुकान बंद कर घर जा रहे है, तब आरोपी बोला रात में घूमते हो और हमे बता रहे हो कि दुकान बंद करके घर जा रहे है, और इसी बात को लेकर आरोपी राकेश मिश्रा, आवेदक को बुरी-बुरी गाली देने लगा। आवेदक द्वारा गाली देने से मना करने पर आवेदक के साथ मारपीट करने लगा, जिस पर आरोपी राकेश मिश्रा पिता गणेश मिश्रा उम्र-29 वर्ष निवासी मुस्तफाबाद थाना गोरियाकोटी जिला सिवान बिहार हाल शंकर मार्केट जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म०प्र० के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण पंजीबद् करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार सउनि श्यामबिहारी द्विवेदी, सउनि उत्तम सिंह, सउनि राजवर्धन सिंह, प्र०आर०-कुनाल सिंह, बीरेन्द्र पटेल, भूपेन्द्र सिंह, सुनील मिश्रा, आर०-प्रकाश सिंह, महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *