पूर्व में पुलिस पर हमला करने वाले नामजद सहित पांच अभियुक्त को करगहर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
करगहर/रोहतास
जिला रोहतास के करगहर पुलिस ने पुलिस पर हमला करने वाले नामजद सहित पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल जानकारी के अनुसार अलग-अलग जगह पर छापामारी कर पुलिस बल पर हमला करने वाले एक नामजद अभियुक्त सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया इस बाबत सदर एसडीओपी टू कुमार वैभव ने बताया कि करगहर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस से दल द्वारा हमला करने वाले नामजद अभियुक्त कल्याणपुर गांव निवासी अभिमन्यु पासवान के बेटा मुकेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया एससी एसटी के मामले में फरार चल रहे करगहर निवासी छोटू चौधरी के बेटा ललू चौधरी और नीमडीहरा गांव निवासी कुर्की जप्ती के वारंटी शंकर राम का बेटा गणेश राम नरेश राम का बेटा राजेश राम और लालमुनी राम का बेटा चूल्हन राम उर्फ छोटेलाल राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया मामले की जानकारी करगहर थाना अध्यक्ष ने दी।
