SINGRAULI NEWS: मेंन रोड सीटीआई तिराहा के पास स्कार्पियो ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर एक स्कॉर्पियो हुआ चकनाचूर दूसरा स्कॉर्पियो मौके से फरार।
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंन रोड सीटीआई तिराहा के पास झींगुरदा से मोरवा के तरफ आ रहे स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 66 टी 3037 में सीटीआई के तरफ से आ रही स्कार्पियो ने लापरवाही पूर्व के वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी जिससे झींगुरदा के तरफ से आ रही स्कार्पियो मौके पर पलट गई और उसमें सवार एक व्यक्ति चोटिल हो गया जिसे मौके पर स्थानीय और राहगीरों ने तत्काल स्कॉर्पियो को खड़ा कराई टक्कर इतना जोरदार था कि झिगुरदा के तरफ से आ रहे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और टक्कर मारने वाला स्कॉर्पियो मौके से चालक लेकर फरार हो गया चकनाचूर हुए स्कॉर्पियो झींगुरदा CISF के कार्य में लगा हुआ बताया जा रहा है वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक और घायल व्यक्ति के द्वारा मोरवा थाना में मामला दर्ज कराया गया उसके बाद मोरवा पुलिस ने घायल व्यक्ति को मेडिकल हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा ले गई जहां उपस्थित डॉक्टरों ने बताया कि चोट लगी हैं दवा देकर छुट्टी कर दी गई है वही घटनास्थल पर मोरवा पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
