SINGRAULI NEWS:विश्वनाथ अग्रवाल बने अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं रीवा संभाग के प्रभारी।
मोरवा क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी एवं भाजपा के कई पदों के निर्वहन कर चुके विश्वनाथ अग्रवाल को अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं रीवा संभाग का संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने पत्र जारी करते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पूरे देश तथा विदेशों में वैश्य समाज को जोड़ने एवं उनके हितों के लिए कार्यरत संस्था है आपको इस पद पर नियुक्त करते हुए सूचित किया जाता है कि आप वैश्य समाज को एकजुट कर समाज के उत्थान में सहयोग प्रदान करेंगे तथा आपके क्षेत्र के वैश्य बंधु एवं विभिन्न घटकों को संगठन से जोड़कर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को सशक्त बनाकर मजबूती प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे जिसको लेकर मोरवा के व्यापारी बंधु एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने विश्वनाथ अग्रवाल को बधाई दी
