Thu. May 7th, 2026

SINGRAULI NEWS : आकांक्षी जिला एवं ब्लाक कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कलेक्टर द्वारा किया जाएगा सम्मानित

जिला खनिज प्रतिष्ठान के माध्यम से आकांक्षी डीएमएफ प्रोग्राम के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम(ADP) एवं आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम(ABP) अंतर्गत चले संपूर्णता अभियान 2.0 के प्रति जागरूकता एवं जन सहभागिता वृद्धि हेतु कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमे के मार्गदर्शन में जिले में दिनांक 17 मार्च 2026 को ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें जिला खनिज प्रतिष्ठान (DMF), आकांक्षी जिला कार्यक्रम(ADP) एवं आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम(ABP) के संपूर्णता अभियान 2.0 के घटकों से संबंधित 25 प्रश्नों का जवाब निर्धारित 15 मिनट में दर्ज करना था। क्विज प्रतियोगिता में जिले के सभी आयु- वर्ग के व्यक्ति के साथ ही विभिन्न विभागों के फ्रंटलाइन वर्करों के साथ कुल 1821 प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया, जिसमें प्रथम स्थान काजल पनिका, द्वितीय स्थान राजेश शुक्ला तथा तृतीय स्थान ज्ञानेंद्र अग्रहरि ने प्राप्त किया जिन्हें सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल (IAS) द्वारा दिनांक 04 मई 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में इनाम स्वरूप क्रमशः रुपए 2500, रुपए 2000 एवं रुपए 1500 प्रदान किया जाएगा साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य 10 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर गौरव बैनल ने सभी प्रतिभागियों विशेष कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *