SINGRAULI NEWS : कलेक्टर के निर्देश के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ निरीक्षण मेनू के अनुसार नाश्ते नहीं मिलने पर मोरवा में समूह को नोटिस हुआ जारी।
मध्यान भोजन के लगातार मॉनिटरिंग ना होने से बच्चों को नहीं मिल रहा है गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन।
आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर विद्यालयों के मध्यान भोजन में जिले में चल रहा है जमकर गड़बड़ झाला।
जिला कलेक्टर का निर्देश के बाद जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में मेनू के अनुसार नाश्ता और भोजन नही दिए जाने की शिकायत मिलने के बाद जांच के निर्देश जिला कलेक्टर ने दिए थे जांच के निर्देश के बाद महिला बाल विकास विभाग ने जाँच के खाना पूर्ति करते हुए मोरवा क्षेत्र के तीन आंगनबाड़ी केंद्र कांटा बैरियर चंद्रपुर और खैरवारी बस्ती की जांच की गई जांच के दौरान तीनों केंद्र खुले पाए गए केंद्र में बच्चों की लंबाई और वजन का भौतिक सत्यापन पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से किया जा रहा था वही गर्भवती महिलाओं के पंजीयन कम पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यकर्ता को निर्देश दिए गए की पंजीयन शत प्रतिशत करें इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में दिए जाने वाले बच्चों को मेनू के अनुसार नाश्ता नहीं दिया जा रहा था जिस पर संबंधित स्व सहायता समूह के प्रति खाना पूर्ति करते हुए विभाग के द्वारा नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने को निर्देश दिए गए जांच टीम द्वारा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से केंद्र खोला जाए और बच्चों को मेनू के अनुसार पोषण आहार नाश्ते का वितरण कराया जाए अगर नियमित आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर विद्यालय में वितरित की जाने वाली मध्यान भोजन की जांच की जाए तो मध्यान भोजन की स्थिति बद से बदतर मिलेगी
