Mon. Apr 27th, 2026

SINGRAULI NEWS : बरगांवा थाना के डागा में बारातियों पर हमला बिना शादी के लौटे बाराती।

जिला सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत डागा गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई जब बारात में अचानक हिंसा भड़क उठी हालात इतने बिगड़ गए कि दूल्हा पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया और पूरी बारात बिना विवाह के ही वापस लौट गई जानकारी के अनुसार बड़ोखर निवासी नरेंद्र साकेत अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर डागा गांव पहुंचे थे बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान कार्यक्रम चल रहा था तभी लड़की पक्ष के मोहल्ले के करीब 8 10 युवक बारातियों के बीच घुस आए और अभद्र तरीके से नाचने लगे बताया जा रहा है कि दूल्हे के बड़े भाई ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और वहां से जाने को कहा इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते-देखते हिंसक झगड़े में बदल गया घटना के दौरान दूल्हे उसके भाई और चाचा के साथ जमकर मारपीट हुई अचानक हुए हमले से बारात में अफरा तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई वहीं कई लोग घायल भी हुए दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया की मारपीट के दौरान नगदी और गहने की लूट भी की गई घटना के बाद माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि दूल्हा पक्ष ने सुरक्षा और सम्मान के देखते हुए शादी करने से इनकार कर दिया इसके बाद पूरी बारात बरगवां थाने पहुंच गई जहां मामले की शिकायत दर्ज कराई गई पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *