SINGRAULI NEWS : बुढ़ी माई मंदिर के चोरी हुए परात व चरण पादुका बरामद होने पर मोरवा पुलिस को मंदिर कमेटी के द्वारा किया गया सम्मानित
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित समाजसेवियों ने पुलिस के कार्यों के की सराहना
बुढ़ी माई मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा मोरवा SDOP एवं थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ को पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र और बुढ़ी माई के चित्र देकर किया सम्मान
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05 स्थित बुढी माई मंदिर व एक आवास में चोरी हुई थी जिस घटना में पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सामान बरामद किया जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को दोपहर अज्ञात चोरों ने बुढी माई मंदिर में प्रवेश कर देवी मां के चरण पादुका परात सहित अन्य पूजन सामग्री चोरी कर ली थी जिसको लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्यापक था तथा धार्मिक भावनाएं लोगों की आहत हो रही थी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी मोरवा गौरव पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी मोरवा कपूर त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई जिस पर अपराध क्रमांक 209/26 के तहत धारा 305(A) 331(3) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई इस दौरान पुलिस को पता चला कि मंदिर के आसपास संदिग्ध रूप से आकाश पनीका उम्र 20 वर्ष से घूम रहा था जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने मंदिर से चरण पदुका एवं परात चोरी करना स्वीकार किया उसके निसंदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया वही एक अन्य चोरी के मामले में विकास वाल्मीकि उम्र 22 वर्ष निवासी आजाद चौक को गिरफ्तार किया गया जिसने एनसीएल कॉलोनी स्थित एचबी 202 में चोरी के घटना का अंजाम दिया था उसके कब्जे से भी चोरी का सामान बरामद किया गया पुलिस ने दोनों मामले में कुल लगभग एक लाख रुपए की सामान बरामद किया उपरोक्त कार्रवाई में मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी सहायक उप निरीक्षक सुनील दुबे उमेश अग्निहोत्री प्रवीण मरावी संतोष सिंह संचित सिंह प्रधान आरक्षक श्याम सुंदर वैश्य त्रिभुवन मिश्रा अर्जुन सिंह रामकुमार बागड़ी आरक्षक संजीव सिंह तुलसीराम मालीवाड़ ऋषि सिंह एवं अरविंद यादव की सराहनीय भूमिका रही जिस पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंदिर के चोरी का खुलासा होने पर बुढी माई मंदिर प्रांगण में मोरवा पुलिस का सम्मान किया गया इस अवसर पर मोरवा एसडीओपी गौरव पाण्डेय मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी सहित पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया इस दौरान मंदिर समिति का अध्यक्ष विनय कुमार सिंह प्रविण तिवारी वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद शेखर सिंह भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विनोद कुर्वंशी वार्ड क्रमांक 5 के समाजसेवी चंद्रिका वर्मा राजेश गुप्ता दिनेश गुप्ता भगवान दास वैश्य राजेश्वर वैश्य अरविंद शाह सहित तमाम लोगों मौजूद रहें।
