SINGRAULI NEWS :अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चौकी सासन पुलिस ने की कार्यवाही,रेत लोड दो ट्रैक्टर हुआ जप्त
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार (थाना बैढ़न) द्वारा गठित टीम के माध्यम से चौकी सासन प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव को अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 11/04/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई बिना नंबर के दो (सोनालिका एवं स्वराज कम्पनी ) ट्रैक्टर ट्रॉली में मयार नदी से अवैध रेत लोड कर विक्री करने के लिए ग्राम काम तरफ आ रहे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम काम में मयार नदी जाने वाली रोड पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान मयार नदी तरफ से दो ट्रैक्टर (सोनालिका एवं स्वराज कंपनी) ट्राली में बालू लोडकर आते दिखाई दिए दोनों ट्रैक्टरो का चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टरों को छोड़कर मौके से फरार हो गये। मौके पर वाहन एवं रेत की जांच करने पर पाया गया कि उक्त रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध घटित होना पाए जाने से 1.बिना नंबर का सोनालिका DI 34 ट्रैक्टर जिसका चेचिस नंबर FZJSG 47520053,इंजन नंबर3100FL 83E 736565(कीमत लगभग ₹6,00,000/-) एवं ट्राली में लोड रेत कीमत लगभग ₹5,000/- कुल कीमत ₹6,05,000/-
2.बिना नंबर का स्वराज कंपनी 733 FE का ट्रैक्टर जिसका चेचिस नंबरMBNBZ 46AANT D 00504 कीमती करीबन ₹500000/- एवं
ट्रॉली में लोड बालू कीमती करीबन
₹ 5000/-
कुल कीमत लगभग ₹5,05,000/-
का माल मौके पर समक्ष गवाहों के उक्तादा हालत में विधिवत जप्त कर चौकी परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
उपरोक्त कार्यवाई में उनि. संदीप नामदेव (चौकी प्रभारी सासन) सउनि. विजय अग्निहोत्री प्रधान आरक्षक सुमत कोल, हेमराज पटेल आरक्षक जितेंद्र सिंह, प्रवीण तिवारी , फतेह बहादुर सिंह, राजकुमार शाक्य का सराहनीय योगदान रहा।
