SINGRAULI NEWS : जिला कलेक्टर ने की 220 आवेदन पत्रों पर जनसुनवाई
सिंगरौली राज्य शासन की मंशानुसार जिला प्रशासन जन-सामान्य की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहाँ कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया।
जनसुनवाई के दौरान कुल 220 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर बैनल ने एक-एक कर आवेदनकर्ताओं से संवाद किया और उनकी शिकायतों के निवारण हेतु मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।जन सुनवाई में ही कई आवेदनों का संबंधित अधिकारियों से तत्काल निराकरण कराया गया । साथ ही शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि इनका निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि निराकरण के पश्चात संबंधित विभाग अनिवार्य रूप से आवेदनकर्ता को सूचित करें कि उनकी समस्या पर क्या कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश जाधव, अखिलेश सिंह,डीपीओ जितेंद्र गुप्ता , जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर एल शुक्ला ,जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद दामोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
