Tue. Mar 31st, 2026

SINGRAULI NEWS: मार्च माह में एनसीएल से 43 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

मुख्यालय से उप महाप्रबंधक मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध  राजेश चौधरी सहित तीन कर्मी हुए सेवानिवृत

जिला सिंगरौली के नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से मार्च माह में 05 अधिकारी और 38 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एनसीएल मुख्यालय से राजेश चौधरी, उप महाप्रबन्धक, (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध), लक्ष्मीकान्त पाण्डेय, लेखाकार, आंतरिक अंकेक्षण एवं दलजीत सिंह, कार्यालय अधीक्षक, केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली सेवानिवृत्त हुए।

इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कंपनी के निदेशक (वित्त), रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *