Wed. Mar 25th, 2026

SINGRAULI NEWS: सामुदायिक भवन बैढ़न में विद्यारंभ समारोह का हुआ आयोजन

राज्य शासन का विद्यारंभ समारोह के माध्यम से बच्चो को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास सराहनीय हैः राम निवास शाह

सिंगरौली में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को “विद्यारंभ प्रमाण-पत्र” प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जा रहा है। सिंगरौली जिले में विद्यारंभ समरोह का आयोजन सिंगरौली विधानसभा के विधायक  राम निवास शाह के गरिमामय उपस्थित में तथा नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, उपस्थिति में सामुदायिक भवन बैढ़न में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ना एवं उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम शुभारंभ उपस्थिति अतिथियो द्वारा सरस्वती पूजन के साथ ही कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता के द्वारा विद्यारंभ की जानकारी देते हुये अवगत कराया गया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य आगनवाड़ी केन्द्र में पढ़ रहे बच्चो को औपचारिक शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनका स्कूल ड्राप आउट दर को कम करना है। उन्होने बताया कि महिला बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालयो की पहली कक्षा में शत प्रतिशत छात्रो का इस पहल के माध्यम से शत प्रतिशत नामांकन किये जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है।
समारोह में उपस्थित बच्चो के अभिभावको को संबोधित करते हुयें विधायक श्री शाह ने कहा कि राज्य सरकार का विद्यारंभ समारोह के माध्यम से बच्चो को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। उन्होने कहा कि आगनवाड़ी केन्द्रो के माध्यम से बच्चो को खेल कूद गीत संगीत के द्वारा अक्षर ज्ञान कराने के साथ ही पोषक आहार के माध्यम से उनका शैक्षणिक एवं शरीरिक विकास किया जा रहा है। यह कदम 2047 तक देश को अत्म निर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। बच्चे औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने के पहले आगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से अनुशासन एवं व्यावहारिक गुण प्राप्त करते है। यह गुण उन्हे प्राथमिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक में सहायक होगे।
विधायक श्री शाह ने कहा कि मै सभी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कमाना करता है बच्चे पढ़ लिखकर अपने माता पिता के साथ जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करे। उन्होने कहा कि राज्य सरकार बच्चो को निःशुल्क पाठ् पुस्तक, गणवेश, विद्यालय में रूचिकर भोजन प्रदान करने के साथ ही शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान कर रही है। उन्होने समारोह मे उपस्थित अभिभावको से अनुरोध किया कि अपने बच्चो का विद्यालय में प्रवेश कराये बच्चे देश का भविष्य है। समारोह के दौरान बच्चो को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही उन्हे विद्यारंभ प्रमाण पत्र देकर नवीन कक्षा में प्रवेश हेतु शुभकामना दी गई। इस अवसर पर पार्षद सीमा जयसवाल, संजय सिंह, आषीश बैस, डीपीसी आर.एल शुक्ला, सीडीपीओ शैलेन्द साकेत, नीरज शर्मा सहित आगनवाड़ी सुपरवाईजर, कार्यकर्ता सहित बच्चो के अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *