SINGRAULI NEWS: मंदिर के चोर को विंध्य नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार एक फरार आरोपी को पुलिस कर रही है तलाश
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में सर्वप्रिय सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उमेश प्रजापति नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर के सतत निगरानी में एक नग चांदी के गदा का बना हुआ बिस्किट एक नग चांदी का मुकुट दान पेटी के सिक्के एवं घटना में उपयोग हुई मोटरसाइकिल एवं लोहे के संबल कुल कीमत 2 लाख आरोपियों के पास से जप्त किया गया मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10/2/ 2026 को फरियादी संदीप कुमार मिश्रा पिता विशंभर प्रसाद मिश्रा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्रीनहाट कॉलोनी थाना विंध्य नगर जिला सिंगरौली थाना विंध्य नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया की हनुमान मंदिर ग्रीनहाट कॉलोनी का पुजारी हूं 9/2/ 26 को रात 9:00 बजे मंदिर का दरवाजा बंद करके विश्राम गृह में सो गया था सुबह 5:00 बजे मंदिर साफ-सफाई करने गया तो देखा कि मंदिर का मेंन गेट ताला टूटा हुआ है मंदिर के अंदर देखा तो हनुमान जी के चांदी का पुराना गदा वजनी करीब 3 4 ग्राम और चांदी का पुराना मुकुट वजन दो ढाई सौ ग्राम तथा दान पेटी नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा मंदिर में घुसकर चोरी कर लिया गया था दान पेटी बाउंड्री के बाहर टूटी पड़ी हुई थी उसमें रखा नगदी रकम गायब था सूचना पर धारा 331(4) 305 ए BNS का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों के तलाश हेतु टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा घटना दिनांक से थाना क्षेत्र में लगे प्रमुख सीसीटीवी कैमरे पूर्व से चोरी के प्रकरणों के आरोपियों से पूछताछ संदिग्धों से पूछताछ करने एवं आसपास मुखबिर को सक्रिय करने पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम गहीलगढ़ पूर्व के दो-तीन लड़के चांदी के सामान बेचने के फिराक में हैं जिसकी सूचना पर संदेही संजय शाह को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने अन्य साथी संजय वर्मा एवं संदीप वर्मा के साथ घटना को मजदूर गेट के पास बने हनुमान मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी किया गया चांदी का गदा एवं अन्य समान एक व्यक्ति के साथ मिलकर सोनी कटरा बैढन में गोलू सोनी के दुकान में बिक्री कर देना बताया जिस पर आरोपी गोलू सोनी से पूछताछ करने पर चांदी खरीदना स्वीकार किया तथा उसे गला कर चांदी का बिस्किट बना देना बताया जिसे अपने पास रखा था उसे बरामद किया गया उक्त आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जिसे जेल भेजा गया इस मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस सर गर्मी से तलाश कर रही है उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी उप निरीक्षक प्रियंका मिश्रा सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रजापति प्रधान आरक्षक मुनेंद्र राणा पंकज सिंह विजय खरे अरुणेंद्र पटेल आरक्षक मनोहर देवड़ा आरक्षक भोले लोधी अशोक कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही।
