SINGRAULI NEWS: पवन हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा एक विधि विरुद्ध बालक सहित दो आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति की जारी
पुलिस प्रशासन आम जनों से शांति बनाएँ रखने के की अपील।
(FANINDRA KUMAR SINHA)
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत साइ नगर वार्ड क्रमांक 8 के 15 वर्षीय किशोर पवन के मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा गौरव पांडे एसडीओपी मोरवा एवं राहुल सैयाम एसडीओपी चितरंगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के टीम द्वारा नाबालिक पवन शाह की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं एक विधि विरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया फरियादी अजय शाह पिता देवनंदन शाह निवासी साईं नगर थाना मोरवा दिनांक 10. 3.2026 को रात में थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मेरा लड़का पवन साह उम्र 15 वर्ष जो दिनांक 9.3.2026 को रात 9:00 बजे घर से एक कार्यक्रम में शामिल होने को कह कर निकाला था जो रात्रि 12:00 बजे तक घर नहीं आया और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है रिपोर्ट पर तत्काल थाना मोरवा में अपराध क्रमांक 141/ 2026 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबध कर नाबालिक की पता तलाश प्रारंभ की गई तलाश के दौरान एक खाली मकान से दिनांक 11। 3.2026 को बालक पवन शाह का शव काली पन्नी में बंधा हुआ पाया गया जिसका पहचान परिजनों के द्वारा पवन शाह के रूप में की गई मर्ग पंचनामा एवं पीएम पश्चात मामले में धारा 103(1) 238,61(2) 3 (5 )बीएनएस बढाकर आरोपी गणों की पता तलाश की गई तो पता चला कि साइ नगर में दुकान संचालित करने वाले पंकज गुप्ता और उसका नौकर इरशाद आलम उर्फ टेलर का अपहरित शाह एवं उसके परिवार वाले से होली तथा उसके पूर्व से झगड़ा विवाद और मनमुटाव चल रहा है तथा होली के दिन दिन भी झगड़ा विवाद हुआ था जिसे तत्काल इरशाद आलम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो बार-बार अपने बयान बदल रहा था तथा तकनीकी सहायता से पूछताछ करने पर आरोपी इरशाद आलम द्वारा बताया गया कि पंकज गुप्ता के साथ षड्यंत्र रच कर अपने साथी विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर पवन शाह की हत्या दिनांक 9.3.2026 को की जिसके शव को ग्राम पीपरखंड में रोड के किनारे बने मुआवजा के खाली मकान में 12 किलोमीटर दूर ले जाकर छिपा दिया था पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतक उससे कई बार झगड़ा विवाद कर लिया था इसी कारण आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी और अपनी योजना को मृत रूप देने के लिए तकरीबन 20 दिन पूर्व जिस मकान में शव रखा था उसमें काली पन्नी और रस्सी रख आया था तथा दिनांक घटना को अपने नाबालिक दोस्त को 500 रूपये और अपनी मोटरसाइकिल देकर पवन शाह को कुशवाई शराब भट्टी लाने और बियर पिलाने हेतु लाने के लिए भेजा तथा स्वयं पहले ही पहुंच गया जैसे ही इरशाद आलम का नाबालिक दोस्त पवन शाह को मोटरसाइकिल में बैठाकर कुशवई पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठा आरोपी इरशाद आलम ने पवन शाह का गला दबाकर मारने के प्रयास किया और बेहोश होने पर सिर में पत्थर पटक कर दोनों ने पवन शाह के हत्या कर दिए और शव को मोटरसाइकिल के बीच में रखकर ले जाकर छिपा दिए जिसमें दो आरोपी इरशाद आलम उर्फ टेलर पिता सलाउद्दीन उम्र 29 वर्ष निवासी अंबेडकर नगर थाना मोरवा पंकज गुप्ता पिता स्वर्गीय अशोक कुमार गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी गुरुद्वारा रोड मोरवा सहित एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया उपरोक्त कार्रवाई के दौरान उपद्रवियों द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित की गई थी एवं आरोपी पंकज गुप्ता की दुकान एवं उसकी स्कॉर्पियो वाहन में आगजनी की घटना की गई जिस संबंध में पृथक से जांच कार्रवाई जारी है उपरोक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक एन पी तिवारी उप निरीक्षक के पी सिंह उप निरीक्षक अर्चना धुर्वे सहायक उप निरीक्षक सुनील दुबे सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह सहायक उप निरीक्षक संजीत सिंह सहायक उप निरीक्षक उमेश अग्निहोत्री सहायक उप निरीक्षक भोला प्रसाद पटेल सहायक उप निरीक्षक जयराम गुप्ता सहायक उप निरीक्षक डिएन सिंह सहायक उप निरीक्षक प्रवीण मरावी सहायक उप निरीक्षक गुलाब प्रसाद प्रधान आरक्षक त्रिभुवन मिश्रा प्रधान आरक्षक कुलदीप शर्मा प्रधान आरक्षक पतंरग सिंह रामकुमार बागरी रामकली पनीका धर्मेंद्र सोनी गुलाब प्रसाद आरक्षक अजय यादव आरक्षक सौरभ सिंह आरक्षक विकेश सिंह आरक्षक ऋषि सिंह कमलेश तिवारी रियाज आलम मनीष यादव सर्वेश यादव तुलसीराम ज्योति तिवारी सुरेश परस्ते राकेश यादव संजीव सिंह के साथ अन्य पुलिसकर्मियों की भी सराहनीय योगदान रहा।
