SINGRAULI NEWS : चितरंगी के बड़कुड़ में घर में घुसा मगरमच्छ वन विभाग की मुस्तैदी से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू
जिले के चितरंगी वन परिक्षेत्र अंतर्गत करथुआ क्षेत्र के ग्राम बड़कुड़ में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस आया। यह घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। मगरमच्छ के घर में घुसने से पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार मगरमच्छ रामबली तिवारी के घर में घुस आया था घटना की सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी चितरंगी रविशेखर सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद चितरंगी एवं करथुआ वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
रेस्क्यू कार्य के दौरान थाना प्रभारी (टीआई) सुदेश तिवारी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की 112 टीम भी मौके पर तैनात रही जिससे रेस्क्यू कार्य पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सका।
इस अभियान में चितरंगी वन परिक्षेत्र से सुरेश प्रजापति (वनपाल), भोला यादव (सुरक्षा समिति), करथुआ वन परिक्षेत्र से भैयालाल नापित तथा वन परिक्षेत्र शेरवा से हरिप्रसाद सेन (वन रक्षक) और मुरली यादव (सुरक्षा समिति) उपस्थित रहे।
वन विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता और सूझबूझ के साथ मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता की सराहना की।
