Thu. Feb 19th, 2026

SINGRAULI NEWS सिंगरौली जिले में आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में वृत्त देवसर के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई जिसका विवरण निम्नानुसार है

कार्यवाही के दौरान ग्राम जियावन व डोंगा में दबिश के दौरान आरोपी ललन गुर्जर व राकेश साहू के रिहायशी मकान व दुकान से कुल 04 पाव गोवा व्हिस्की, 55 पाव देसी मदिरा मसाला, 16 केन बियर बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन(2000) की धारा 34 (1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 8,207 रुपये हैं।

कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को , आबकारी आरक्षक रामनरेश साहू ,अमरपाल सिंह , संध्या मेहरा उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *