Wed. Feb 18th, 2026

SINGRAULI NEWS : आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय करने वालो पर मोरवा जयन्त क्षेत्र में की कार्यवाही
सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में वृत्त मोरवा के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। इस दौरान दौरान ग्राम झुग्गी बस्ती चर्च बस्ती व गोलाई बस्ती में दबिश के दौरान आरोपीया बेबी देवी स्वीपर पत्नी बसंतराम स्वीपर के रिहायशी मकान से 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 90 किलोग्राम महुआ लाहन, आरोपिया आरती स्वीपर पत्नी सिकंदर स्वीपर के रिहायशी मकान से 17 लीटर हाथभट्टी मदिरा व 320 किलोग्राम महुआ लाहन व श्यामकली गुप्ता पत्नी सोनू गुप्ता के रिहायशी मकान से 25 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन(2000) की धारा 34 (1)(क) एवं (च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 49100 रुपये हैं। वही आबकारी विभाग द्वारा ग्राम पिपरा झाँपी व बाघाड़ीह में दबिश देकर आरोपीया आँजुरिया वैश्य व लीलावती साहू के रिहायशी मकान से कुल 50 पाव गोवा व्हिस्की, 25 पाव देसी मदिरा प्लेन , 06 पाव एम डी रम, 03 केन बीयर बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन(2000) की धारा 34 (1)(क) एवं (च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 9,715 रुपये हैं। उपरोक्त कर्रवाही के वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता सिंह, आबकारी आरक्षक बहादुर सिंह, अनुज भुंजिया,धीरू सिंह, रितिका चौकसे, वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्काे , आबकारी आरक्षक रामनरेश साहू , आलोक सिंह ,अमरपाल सिंह , संध्या मेहरा उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *