Wed. Feb 18th, 2026

SINGRAULI NEWS: जिला स्तरीय ओलम्पियार्ड अंतर्गत प्रतियोगिता में चयनित छात्रो को कलेक्टर ने किया सम्मानित

सिंगरौली कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा जिला स्तरीय ओलंपियाड अंतर्गत प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में कक्षा 2 से कक्षा 8 के उत्कृष्ट कक्षा व विषय में जिले में जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम आए विद्यार्थियों, कुल 30 छात्रों, एवं उनके मार्गदर्शन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय मॉडल विद्यालय चितरंगी के 9 छात्र शामिल रहे। वही 4 छात्रो द्वारा अपने विषय अंतर्गत शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया गया। चयनित विद्यार्थियों को मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई।प्रोत्साहन हेतु छात्रो को स्कूल बैग एवं ट्रेक सूट भी दिया गया।
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार कलेक्टर के मार्गदर्शन में इस ओलंपियाड सम्मान समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर बैनल ने बच्चो का मनोबल बड़ाते हुयें कहा कि आप सभी बिना मानसिक तनाव के पूरे मनोरंज के साथ पाठ्क्रम का अध्ययन करे। एक लक्ष्य निर्धारित कर पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई में मेहनत करे आप सभी को सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होने कहा कि आगे भी इस प्रकार के आयोजनों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी जिले स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी गईं। इस इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला सहित छात्र एवं शिक्षक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *