Wed. Feb 11th, 2026

 

SINGRAULINEWS:जिला स्तरीय हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम का आयोजन, समस्त थानों एवं चौकियों में भी हुआ सत्र

पुलिस एवं न्यायालय अधिकारियों को दिया गया हार्टफुलनेस ध्यान का व्यावहारिक प्रशिक्षण

आज दिनांक 08-02-2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित रुस्तमजी सभागार में जिला स्तरीय हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. सच्चिदानंद सिंह (प्रशिक्षण ट्रेनर), ए. नाग रेवती (काउंसलर) एवं जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. एल.के. सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों, न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर भी एक साथ ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ध्यान सत्र के दौरान प्रतिभागियों को मानसिक शांति प्राप्त करने, तनाव एवं मानसिक दबाव से मुक्ति, आत्म-संतुलन, भावनात्मक स्थिरता, एकाग्रता वृद्धि एवं सकारात्मक सोच विकसित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं अभ्यास कराए गए। यह बताया गया कि नियमित ध्यान अभ्यास से कार्य-क्षमता, निर्णय क्षमता एवं धैर्य में वृद्धि होती है, जिससे अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक संयम एवं संवेदनशीलता के साथ कर सकते हैं।

यह हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम प्रत्येक रविवार नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं न्यायिक अधिकारियों-कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, उन्हें तनावमुक्त एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना तथा कार्य-कुशलता में निरंतर सुधार लाना है।

जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *