Wed. Feb 11th, 2026

SINGRAULI NEWS:पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ सफल आयोजन

आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में एक एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

उक्त स्वास्थ्य शिविर में ओम साई हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं, जिसमें डॉ. ऋषभ दुबे (गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. विनोद कुमार विश्वकर्मा (जनरल फिजिशियन), डॉ. राम प्रसाद विश्वकर्मा (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. श्यामदीन (डेंटल सर्जन) शामिल रहे।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का ब्लड प्रेशर, शुगर, पल्स, ऑक्सीजन लेवल एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही विभिन्न बीमारियों से बचाव, उपचार एवं स्वास्थ्य व पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं। आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में सूबेदार आशीष तिवारी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के लगभग 100 सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ लिया।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा पुलिस बल एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार का सराहनीय एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस परिवार के लिए अत्यंत उपयोगी, सराहनीय एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *