सूर्यपूरा अंचल कार्यालय दलालों व भूमाफियाओं के चंगुल से होगा मुक्त अंचलाधिकारी ने कहा।
रोहतास/सासाराम। जिला रोहतास अंतर्गत सूर्यपूरा अंचल कार्यालय इन दिनों भू भूमाफियाओं व दलालों के चंगुल से घिरा पड़ा है। वही भूमाफिया व दलालों द्वारा दिन प्रतिदिन अवैध तरीके को अपनाने के लिए अंचलाधिकारी पर दबाव बनाया जाता है। जिसे लेकर अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी द्वारा भू माफिया व दलालों से निपटने के लिए सख्ती से तैयारी कर ली गई है। एक भी दलालों को अंचल कार्यालय में फटकने नहीं दिया जा रहा है।जिसे लेकर दलालों कि कान खडी हो गई है। लोग आरोप प्रत्यारोप मढना शुरू कर दिए। क्योंकि अब इन लोगों की दाल गलने वाली नहीं है। हाल ही में सूर्यपूरा अंचल के एक पंचायत प्रतिनिधि को भी हिदायत दी गई थी कि आम जनता को गुमराह करना बंद करें। अन्यथा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अंचलाधिकारी ने बताई कि एक प्रतिनिधि के द्वारा जनप्रतिनिधि के लिबास में दलाली कार्यों को चालू रखने के लिए दबाव बनाया जाता है। कार्यों को सफल अंजाम देने के लिए गुटबंदी भी कि जा रही है। लेकिन वर्तमान अंचलाधिकारी के रहते अवैध कार्यों का अंजाम नहीं दिया जा सकता है। मामले की जानकारी अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी द्वारा प्राप्त हुआ है।
