SINGRAULI NEWS : चितरंगी के खोखवा में कुएं में गिरने से तीन वर्षीय बालिका की हुई मौत।
जिला सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र के खोखवा में एक 3 वर्षीय बालिका के कुआं में गिरने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार बालिका रीता कुमारी बैगा पिता हृदय लाल बैगा कल दोपहर के समय घर के पास खेल रही थी खेलते खेलते बालिका कुछ दूर पर स्थित कुएं के पास जा पहुंची और बगैर मूडेर के कुएं में अचानक गिर गई कुछ देर बाद बालिका की मां उसे लेने घर से बाहर निकली तो बालिका नहीं मिली परिजन तलाशते हुए कुएं के पास पहुंचे बालिका कुएं के पानी में उतारते हुए दिखाई दी जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक के उसकी मौत हो चुकी थी सूचना मिलने के बाद मौके पर चितरंगी पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है
