SASARAM NEWS: पुलिस वाहन डायल 112 ने चार लोगों को रौंदा मामला है रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र का
थाना अध्यक्ष ने कहा लापरवाह पुलिस चालक पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी
जिला रोहतास के कोचस थाना क्षेत्र के चवरी गांव के समीप कल देर शाम 112 पुलिस गश्ती वाहन के चालक ने दिव्यांग के तीन पहिया वाहन पर चढ़ा दिया जिस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें ग्रामीणों ने कोचस सीएससी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया घटना के संबंध में बताया जाता है कि कनक सिमरिया निवासी दिव्यांग छोटन पाण्डेय अपनी तिपहिया वाहन से गांव लौट रहे थे इसी बीच सासाराम चौसा पथ में चवरी गांव के समीप अनियंत्रित पुलिस वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में तीन पहिया पर सवार छोटन पाण्डेय उम्र 40 वर्ष सपना कुमारी उम्र 18 वर्ष प्रिंस पाण्डेय उम्र 7 वर्ष और सोनाली कुमारी उम्र 16 वर्ष से गंभीर रूप से जख्मी हो गए घटना में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को रोक लिया तथा सड़क पर जमकर यातायात बाधित कर दिया ग्रामीण शराब के नशे में धुत्त पुलिस चालक को मेडिकल जांच कर कार्यवाई करने के मांग पर अड़े थे कोचस पुलिस ने ग्रामीणों को समझने के काफी प्रयास किया लेकिन वह स्थल पर वरीय पदाधिकारी को पहुंचने और चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने के मांग पर अड़े रहे थाना अध्यक्ष के अनुसार चालक के विरुद्ध विधि संवत कार्यवाई की जाएगी घटनास्थल पर ग्रामीणों द्वारा बनाई गई बीडीयों आप भी देखिए इस विडीयों का पुष्टि दुनिया की आवाज नहीं करता लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और रोहतास जिला प्रशासन का किरकिरी कर रहा है
