Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS : निगाही खदान में हुआ हादसा कोयला लोड हाईवा नीचे गिरने से ड्राइवर की मौके पर हुई मौत।

कोयला मंत्री के द्वारा खदान के नए नियम के तहत खदान में मरने वालों को 25 लाख परिजनों का देने का है प्रावधान।

क्या उक्त ड्राइवर का निगाही खदान के बना है कंपनी का बीटीसी यह भी है जांच का विषय आजकल खदानों में बिना बीटीसी के भी लोगों से करवाया जा रहा है कार्य 

NCL के सभी परियोजनाओं में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त NCL कर्मी से लेकर प्राइवेट कमी तक जीवन को दाव पर लगाकर कर रहे हैं खदान क्षेत्र में कर रहें है कार्य।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)

जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत निगाही खदान में बूम बैरियर के पास सुबह लगभग 2:30 बजे कोयला लोड हाइवा अचानक लगभग ऊपर से 50 फीट नीचे जा गिरा घटना इतना भयानक था कि हाईवे का पर परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम तारकेश्वर पटेल पिता सम्पत पटेल निवासी लीलवार अमिलिया सीधी बताया जा रहा है जो की मोरवा में गैस गोदाम के पास से किराए के मकान में रहकर ड्राइवरी करते हुए अपने बाल बच्चों का भरण पोषण कर कर रहा था आए दिन निगाही खदान में ओबी कंपनी हो या एनसीएल या ट्रांसपोर्ट हरेक के कार्य में हो रही है घटना दुर्घटना लेकिन ना तो डीजीएमएस न हीं सेफ्टी के अधिकारी खदान के सुरक्षा व्यवस्था पर दे रहे हैं ध्यान जिसे आए दिन इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है। आपको बता दें कि एनसीएल के सभी परियोजना का यही हाल है किसी न किसी दिन किसी न किसी परियोजना में घटना और दुर्घटना सुनने को मिलती ही रहती है डीजीएमएस के दौरा होने पर एनसीएल के अधिकारी तमाम सुरक्षा और नियमों का दिखावा करते है लेकिन वही डीजीएमएस के जाने के बाद कहानी है वही ढाक के तीन पात आपको बता दें कि आज घटना में मृतक के परिजनों को नए नियम के तहत 25 लाख की राशि एनसीएल प्रबंधन से मिलनी चाहिए। एनसीएल के परियोजनाओं में खदान नियम का खुल्लम खुल्ला हों रहा है उलघन्न कृष्णा ट्रांसपोर्ट कंपनी में चल रहा था यह हाइवा जो हुआ दुर्घटनाग्रस्त निगाही से मोरवा रेलवे साइडिंग कोयला ढुलाई का कार्य कर रहा है कृष्णा ट्रांसपोर्ट कंपनी मे यह हाइवा।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *