Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS : मोरवा में हौसले बुलंद कबाड़ियों ने काटा रेलवे का कंडक्टर वायर।

घंटो मसकत के बाद झींगुरदा रेलवे ट्रैक पर रेलवे का परिचालन हुआ बाहाल।

रेलवे का लगभग 4 करोड़ एवं एनसीएल का 3 लाख 30 हजार का हुआ नुकसान।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय
जिला सिंगरौली के मोरवा में कबाड़ियों को हौसले बुलंद आज सुबह-सुबह मोरवा में हड़कंप मच गया जब एनसीएल अधिकारियों को पता चला कि झींगुरदा रेलवे ट्रैक की 70 मीटर कंडक्टर वायर और 70 मीटर कंटेनरी वायर अज्ञात चोरों द्वारा काट लिया गया रेलवे ट्रेंक इंचार्च बी आर दत्ता ने दी जानकारी देते हुए बताया कि कबाड़ियों के द्वारा रात्रि में बायर काट लिया गया है जिससे एनसीएल का लगभग 03 लाख 30 हजार और रेलवे का लगभग 4 करोड़ का नुकसान हुआ है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि महीने में दो बार इस तरह के घटना को अंजाम दिया गया है कबाड़ियों के द्वारा बीते 5 तारीख को भी कबाड़ियों ने कंडक्टर वायर के साथ-साथ कंटेनरी वायर भी काट लिए थे इसके बाद आज आरपीएफ को सूचना दी गई। मौके पर आरपीएफ ने पहुंच कर जानकारी ली तत्पश्चात घंटो मसकद के बाद कटे हुए कंडक्टर एवं कंटेनरी वायर को नया जोड़कर झींगुरदा रेलवे ट्रैक पर रेलवे परिचालन बहाल किया गया। आखिरकार आर पी एफ व पुलिस के रहते कैसे हो जा रहा है चोरी एनसीएल खदान व सुने घरों को निशाना बनाते बनाते अब रेलवे व जिन्दा लाइन पर भी करने लगे हाथ साफ बना चर्चा का विषय।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *