SINGRAULI NEWS: वार्ड 10 गणेश मंदिर के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत मृतक के बच्चों को टी आई ने की आर्थिक मदद।
मोरवा थाना प्रभारी यू पी सिंह ने मृतक के बच्चों को 20000 के की आर्थिक मदद।
जिला सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 10 मेंढ़ोली गणेश मंदिर के पास पुराना रोड़ में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत। जानकारी के अनुसार मृतक कांटा मोड़ के तरफ से अपने घर गणेश मंदिर के पास जा रहा था कि रोड और झाड़ी के बीच गिर पड़ा जो की रात्रि में अज्ञात वाहन के चपेट में उसका पैर आ गया जिससे रक्तस्राव ज्यादा होने के कारण उसकी रात्रि में ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने जब देखा तो मोरवा पुलिस को सूचना दी थाना प्रभारी मोरवा को सूचना लगते ही तत्काल मौके पर पुलिस बल भेजी पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बैढ़न भेजवाया वही मामले में मोरवा पुलिस ने विवेचना करते हुए जाँच में जुटी हुई है। मृतक का नाम नन्दलाल गौड पिता नेतराम गौड उम्र लगभग 37 वर्ष बताया जा रहा है मृतक की पत्नी भी नहीं है और छोटे-छोटे तीन बच्चे बताए जा रहे हैं जिस पर मोरवा थाना प्रभारी यू पी सिंह ने मानवता पेश करते हुए बच्चों को तत्काल 20000 रूपये की आर्थिक मदद की वही मौके पर स्थानीय लोग उपस्थित रहें।
