SINGRAULI NEWS: आरटीओ व चेक प्वाईंट प्रभारी के नेतृत्व में 15 दिवसीय विशेष अभियान का हुआ शुरुआत।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 22 सितंबर से 05 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान।
जिला सिंगरौली आर टी ओ विक्रम सिंह राठौर एवं चेक प्वाईंट प्रभारी के नेतृत्व में सड़क परिवहन से संबंधित नियमों को पालन कराए जाने हेतु सड़क सुरक्षा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिससे सड़क सुरक्षा अभियान के परिकल्पना को पूरा किया जा सके। परिवहन मुख्यालय ग्वालियर के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में चेक प्वाईंट को निर्देशित किया गया है की शासन प्रशासन के परिवहन व्यवस्था आम जनता तक सुगम सरल और सहज जनकल्याणकारी बन सके जिससे सड़क हादसों और दुर्घटनाओं सहित मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। इसलिए मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा दिनांक के 22. 23. 24 तीन दिवस में संयुक्त चेकिंग कर राजस्व एकत्रित किया गया जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में फ्लेक्स बैनर और पोस्टर के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है तीन दिन की कार्यवाही एवं रूटिंग चेकिंग किया गया। विशेष अभियान के तहत मालवाहक एवं यात्री बस और स्कूल बसों को विशेष प्रक्रिया के तहत सुधार सुझाव का अवसर भी दिया गया परमिट,बीमा, फिटनेस, प्रदूषण संबंधित वाहन के समस्त दस्तावेज में कमी पाए जाने पर तत्वरित कार्यवाही की जाएगी यात्री बस टैक्सी पासिंग गाड़ियों में विशेष रूप से सीट बेल्ट सहित लाइट व्हीकल एक्ट के नियमों के तहत परिवहन करता पाया जाए नहीं तो तत्काल कार्यवाही की जाएगी अभियान में अग्नि शामान यंत्र फास्ट एंड बॉक्स एवं रेडियम रिफ्लेक्टर और रेट्रो रिएक्टिव ना पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी माह सितंबर 1/9/2025 से 23/9/2025 तक के ऑनलाइन चालान सहित टोटल 671200 रूपये की राजस्व अर्जित की गई।
