Thu. Feb 5th, 2026

Singrauli news : मायाराम महाविद्यालय में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 79वा स्वतंत्रता दिवस।

जिला सिंगरौली अंतर्गत मायाराम महाविद्यालय में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 79वा स्वतंत्रता दिवस इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वर्गीय बैस मायाराम शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष बद्री नारायण वैश्य एवं वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद राज बहादुर पनिका विशिष्ट अतिथि के रूप मैं उपस्थित रहे।अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया एवं सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ध्वजारोहण के पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत समूह गान ,एकल नृत्य ,एकल गान ,भाषण प्रस्तुत किया गया।
अंत में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि माँ भारती की सेवा पर समर्पित तीनो सेनाओ के शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए और आज भी उन सबके वजह से सुरक्षित है एवं शिक्षा के स्तर को और बेहतर करना चाहिए उन्होंने सभी स्टाफ को शिक्षा को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया और पुरस्कार के रूप में राशि भी प्रदान की ।
प्रभारी प्राचार्य द्वारा सबका आभार प्रकट किया गया।
मंच संचालन साहित्यिक सांस्कृतिक प्रभारी जतिंदर कौर ने किया। इस अवसर पर प्रवेश प्रभारी विक्रांत सिंह सहित सभी शैक्षणिक/अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *