Singrauli news : शराब पीकर कोयला परिवहन करने वाले 06 ट्रेलर वाहन चालक सहित वाहन को जप्त कर भेजा गया न्यायालय।
पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली मनीष खत्री (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देशन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30.07. 2025 को मध्य रात्रि को जयंत बस पड़ाव पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान लगभग 34 वाहनों को चेक किया गया एवं समझाइश दी गई थी शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है एवं वाहन पर समुचित नियंत्रण नहीं हो पाता जिस कारण से दुर्घटनाएं घटित हो जाती है। 06 ट्रेलर वाहन का चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा
वाहन चालको का लाइसेंस निलंबन कराया जाएगा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 6 महीने के लिए वाहन ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन कराए जाने हेतु प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में भेजा जाएगा यातायात पुलिस अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं यातायात नियमों का पालन करें उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात, सउनि सुरेश शुक्ला आरक्षक प्रवेश, आरक्षक रमेश एवं आरक्षक जितेंद्र अन्य यातायात पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
