Sasaram news : राजस्व महाअभियान प्रशिक्षण प्रखंड सभागार करगहर में हुआ आयोजित।
जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार
करगहर / रोहतास
जिला रोहतास के प्रखंड करगहर सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पटना द्वारा आयोजित राजस्व महा अभियान प्रशिक्षण आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रखंड अंचल अधिकारी अजित कुमार नें की। प्रशिक्षण में रैयतों के जमीन संबंधी अभिलेख में सुधार एवं उत्तराधिकारी नमातरण एवं वटवारा नमातरण के आवेदन पत्र संग्रहित करने हेतु 16/06/2025 से 20/09/2025 तक प्रखंड के सभी पंचायत के सभी घरों तक अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड विकास अधिकारी अजित कुमार कानूनगो शिवलोक कुमार मास्टर ट्रेनर राजस्व अधिकारी शिवसागर शंकर शरण उपाध्याय अंचल निरीक्षक अनिल रंजन दुबे प्रखंड के सभी राजस्व कर्मचारी त्रिलोकी, शशि, अजित, नागदेव, कंचन राम,राजेश सभी सर्वे अमीन अंचल अमीन एवं सभी पंचायत के विकास मित्र मौजूद रहें।
