Thu. Feb 5th, 2026

Sasaram news: कोचस के रेडिया पंचायत के भड़ासरा गांव में महिला संवाद कार्यक्रम में शिरकत किए,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जीविका दीदियों के साथ की संवाद।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)

सासाराम/रोहतास

बिहार सरकार एवं जीविका के साझा समन्वयन से संचालित महिला संवाद कार्यक्रम पूरे रोहतास जिले में लगभग डेढ़ महीने से ज्यादा दिनों से संचालित है, जिसमे 1637 सत्र का संवाद समाप्त हो चुका है वहीं आज के संवाद कार्यक्रम कोचस प्रखण्ड के रेडिया पंचायत के भडसारा गाँव में सम्पन्न हुआ, जिसमे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शिरकत किया मंत्री ने महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा की साथ ही जीविका एवं गैर जीविका दीदिओं के के साथ संवाद स्थापित किया। संवाद कार्यक्रम में मंत्री ने महिला शासक्तीकरण की दिशा में चलाए जा रहे तमाम योजनाए गिनाए, तथा उन योजना से दीदियों के जीवन पर पड़े प्रभाव का भी जिक्र किया, हाल ही में जीविका द्वारा नव उदित बैंक “जीविका निधि” के शुभारंभ की खुशखबरी दीदिओं को दिया गया, साथ ही मंत्री ने “जीविका निधि” दीदिओं के लिए एवं दीदिओं द्वारा ही संचालित बैंक है और अब जीविका दीदी को अन्य किसी “बैंकों” के लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है! साथ ही परिकर्मी निधि एवं आरंभिक पूंजी कोस के अनुदान नीति के बारे में दीदिओं के साथ संवाद स्थापित किए, साथ ही प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक ने कहा की कोचस प्रखण्ड में 98% दीदियों ने बैंक से ऋण ले कर वापिस किया, यह अपने आप में ही एक उपलब्धि और अन्य ऋण धारकों के लिए उदाहरण है ! ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा की, अब जीविका दीदियाँ सशक्त हो रही हैं, और घर का निर्णय भी खुद ले पा रही है! मंत्री जी ने बताया की जीविका दीदिओं के कहने पर ही पूरे बिहार में शराब बंदी किया गया, जिसका नतीजा है की अब दूध की बिक्री में बढ़ोतरी हुआ है और साथ ही दुग्ध व्यापार में अपार सफलता मिला, साथ ही अन्य प्रकार के व्यापार से जुड़ कर अपनी आजीविका चल रहे हैं! वहीं मंत्री जी ने महिला सशक्तीकरण के उदाहरण देते हुए बताया की अब घर बनाने की राशि से लेकर जमीन खरीदने की राशि तक महिलाओं के खाते में दिया जा रहा है, साथ ही घरेलू हिंसा एवं आत्महत्या संगीन मामलों में भारी गिरावट भी देखा गया! आज के महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार, DRDA डायरेक्टर, कोचस प्रखण्ड के प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक, जीविका के तमाम थीमैटिक मैनेजर मौजूद रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *