Thu. Feb 5th, 2026

Sasaram news: कल्याणपुर पंचायत के जोगीपुर टोला में डॉ अंबेडकर समग्र सेवा के तहत विशेष विकास शिविर का हुआ आयोजन।

करगहर/रोहतास

जिला रोहतास के प्रखंड करगहर के कल्याणपुर पंचायत के जोगीपुर टोला में डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया जिसका अनुश्रवण अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम द्वारा किया गया साथ ही शिविर प्रभारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी करगहर श्रीराम मिश्रा भी उपस्थित रहे
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पात्र लाभुकों को राशन कार्ड का वितरण किया गया नल जल योजना का निरीक्षण किया गया एवं कल्याणपुर पंचायत में अवस्थित सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया गया ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई किसी प्रकार के व्यसन से दूर रहने का भी निर्देश दिया एवं उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं से इस टोले को यथाशीघ्र अच्छादित कराया जाए।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *