Thu. Feb 5th, 2026

Sasaram news : श्री श्री 1008 श्री रामचरित मानस 52 गावां महायज्ञ का उग्रसेनपुर में हुआ पुर्णाहूती।

ढ़ोल गाजे बाजे के साथ ऊट हाथी घोड़े पर सवार होकर भव्य रूप यज्ञ के माला गया मनियारी।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
करगहर (रोहतास)
जिला रोहतास के प्रखंड करगहर अंतर्गत ग्राम पंचायत बसडीहा के उग्रसेनपुर में श्री श्री 1008 श्री 52 गावां महायज्ञ के द्वितीय चरण का ग्यारहवा आयोजन का भव्य रूप से हुआ पुर्णाहूती। बसन्तपंचमी के दिन से यज्ञ प्रारंभ हुआ था उग्रसेनपुर में जिसमे मानस कथा वाचक मिर्जापुर के धर्मराज शास्त्री, भोजपुरीया बाबा,नन्दनी सरस्वती,मधुकर जी एवं गीता घाट के परम शिष्य शंकराचार्य जी के द्वारा रामचरित मानस कथा भागवत कथा सहित कई प्रसंगो पर प्रकाश डाला गया। तो वही अयोध्या से आये आचार्यों के द्वारा यज्ञ मंडप में बैदिक मन्त्रो के साथ पूजा अर्चना की गई। यज्ञ में भक्तों की भीड़ बनी रही राम कथा सुनकर भक्त विभोर हुए तो वही रात्रि में रामलीला में भी दर्शकों की भीड़ रही।

धँगुआ व बसडीहा में मनियारी के जुलूस यात्रा का जलपान से हुआ स्वागत।

पूर्णाहुति के दिन भव्य भंडारे के आयोजन किया गया जिसमें लाखों के संख्या में भक्त महाप्रसाद ग्रहण की मनियारी 52 गावां समिति का अध्यक्ष भोला तिवारी, मयंक तिवारी, प्रसून तिवारी ,अनिल प्रजापति वार्ड सदस्य जितेंद्र राम रमाशंकर तिवारी सहित यज्ञ समिति उग्रसेनपुर के अध्यक्ष सूर्यबंश सिंह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राय सह कोषाध्यक्ष राजू पांडे सचिव मुन्ना सिंह शिवमुनी पांडे वीरेंद्र राय पिंटू पूर्व पैक्स अध्यक्ष महेश सिंह बसडीहा पंचायत के समाजसेवी पप्पू सिंह जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार,कल्याणपुर पंचायत के BDC दयाशंकर सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौके पर मौजूद रहे और यज्ञ व्यवस्था के जायजा लेते रहे। धँगुआ में ग्राम वासियों के द्वारा मनियारी के जुलूस का जलपान कर कर स्वागत किया गया इस मौके पर अंकित चौबे, गुड्डू उपाध्याय,गुलशन उपाध्याय कृष्णकांत यादव शिवजी चौबे ,अजीत यादव जोखन राम,संजय राम, संजीत चौरसिया पवन चौरसिया प्रिंस गुप्ता सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *