SINGRAULI NEWS : एसटीएफ के मदद से बैंक आफ महाराष्ट्र में डकैती करने के षडयंत्र में तीन आरोपियों को बिहार के पटना व उड़ीसा से हुई गिरफ्तारी।
जिला सिंगरौली बैढ़न स्थित बैंक महाराष्ट्र में दिनांक 17/4/2026 के हुई डकैती में थाना बैढ़न कोतवाली में अपराध क्रमांक 456/2026 धारा 310(2)311,127(2)296(b), 115(2)351(3),190,191(3) 319(2),336(3),340(2) 61(2) BNS एवं 25(1)(a),27(1)आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था जिस मामले में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत सिंह चौहान के निर्देशन पर एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सियाज के एम के मार्गदर्शन पर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में हुई डकैती के आरोपियों की पताशाजी एवं लुटे हुए समान बरामद करने हेतु टीम का गठन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में बैंक डकैती के षडयंत्र में तीन आरोपियों को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया बैंक डकैती मामले में थाना हिलसा नालंदा बिहार से आरोपी प्रभाकर सिंह उर्फ शमशेर सिंह पिता मिथिलेश सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी शाहगंज प्रोफेसर कॉलोनी सुलतानगंज पटना थाना सुल्तानगंज हाल परशुराम कॉलोनी पटेल कॉलोनी थाना आलमगंज पटना बिहार रवि नंदन कुमार उर्फ चंदन पिता सुखनंदन कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी मोहल्ला अशोक नगर थाना चित्रगुप्त नगर थाना खगड़िया बिहार एवं हर्ष राज उर्फ अमन जयसवाल पिता अनिल कुमार जायसवाल उम्र 26 वर्ष निवासी लव कुश कॉलोनी थाना बहादुरपुर जिला पटना बिहार को गिरफ्तार किया गया बैंक डकैती मे पूर्व से डकैती करने वाले फंटूस और उसके साथी कमलेश पंकज राजेश और छोटू के अलावा डकैती के योजना के संदर्भ में शामिल होने और डकैती का सामान टीकाने लगाने में उनकी अहम भूमिका होने से उपरोक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से 2 दिन की पुलिस रिमांड लिया गया पुलिस रिमांड में लिए गए आरोपियों से पूछताछ और जानकारी प्राप्त कर शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक अशोक सिंह परिहार उप निरीक्षक उदयचंद करिहार, शिवम सिंह चौहान ,सुधाकर सिंह परिहार सहायक उप निरीक्षक संजित सिंह, अरविंद द्विवेदी ,रवि गोस्वामी प्रधान आरक्षक अजीत सिंह, विवेक सिंह आरक्षक महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
