SINGRAULI NEWS : मोरवा में थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वयं मोरवा पुलिस बल के साथ पैदल मार्च रोजाना गश्त से सुधर रही है व्यवस्था
पार्क सार्वजनिक जगह बाजारों में थाना प्रभारी ने नंबर देते हुए कहा बेहिचक आप किसी भी समय फोन लगाए पुलिस आपकी सुरक्षा में सदेव तत्पर है
मोरवा क्षेत्र में पुलिस ने लगातार क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मोरवा पुलिस सख्त है मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में कल शनिवार को रात बाजार बस स्टैंड गायत्री मन्दिर रोड मस्जिद रोड सहित पार्क सार्वजनिक में पैदल मार्च कर सार्वजनिक स्थलों में पहुंच कर घूम रहे आवारा तत्वों को समझाइस दी और उपस्थित आम जनों के बीच अपना नंबर देते हुए थाना प्रभारी ने कहा आप बेहिचक किसी भी समय फोन करें कोई भी नशेड़ी किसी भी सार्वजनिक जगह बाजार में उपद्रव करें तो उसे उपद्रवियों को छोड़ नहीं जाएगा मोरवा में पूरी तरह से कानून व्यवस्था कायम रहेगा और यह पैदल ग्रस्त भ्रमण मार्च मोरवा पुलिस के द्वारा निरंतर जारी रहेगा और कानून का व्यवस्था के साथ खिलवाड़ मान्य नहीं होगा क्षेत्र में लगातार रोजाना रात्रि और शाम के सभी जगह पर पुलिस सतत भ्रमण करती रहेगी मोरवा थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा आप बेफिक्र और निश्चिंत होकर अपना कार्य करें पुलिस आपके पास खड़ी रहेगी
शनिवार को शाम और रात्रि को मोरवा पुलिस बाजार, बसस्टैंड, पुराने बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरी। इस दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। बसस्टैंड क्षेत्र पार्क और सार्वजनिक जगह पर पुलिस ने विशेष रूप से व्यवस्था का जायजा लिया पुलिस की सक्रियता से बाजार क्षेत्र में हलचल बढ़ी और व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। वहीं क्षेत्र में लगतार भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय लोग देर शाम बाजार में निकल रहे हैं जिससे इस समय भीड़ और यातायात का दबाव बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ जाता है ऐसे में थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह प्रतिदिन शाम को पुलिस बल के साथ बाजार में खुद पैदल चलकर गश्त का व्यवस्था संभाल रहे हैं लगातार निगरानी के चलते राहगीरों को जाम और अव्यवस्था जैसी समस्याओं से राहत मिलती नज़र आ रही है मोरवा थाना प्रभारी डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह के इस कार्यशैली से मोरवा के आम जनमानस में प्रसन्नता नजर आ रही है वीडियो अंत तक देखें आम जनमानस के राहत के लिए थाना प्रभारी ने सार्वजनिक स्थलों पर आम जनमानस से क्या कहा थाना प्रभारी के इस कार्य की मोरवा में व्यापारी समाजसेवी मोरवा के गणमान्य नागरिक और प्रबुद्ध बंधु कर रहे हैं भूरि भूरि प्रशंसा
