SINGRAULI NEWS : यातायात विभाग के उदासीनता के कारण शुक्ला मोड़ रेलवे स्टेशन रोड कांटा मोड तक हर दिन लगता है जाम दिन हो या रात
यातायात प्रभारी जिला प्रशासन NCL विभाग के सिक्योरिटी एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों के कमी के चलते हर दिन लग रहा है शुक्ला मोड़ में जाम लेकिन सभी जिम्मेदार अधिकारी कुर्सी पर बैठकर देख रहे हैं तमाशा जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला मोड़ तिराहा रेलवे स्टेशन जयंत मोरवा मार्ग मोरवा अनपरा मार्ग का प्रमुख तिराहा है लेकिन इस तिराहे पर ना तो कोई यातायात रहता ही जिसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमराया रहता है ट्रैफिक की कोई व्यवस्था नहीं रहती नहीं परमानेंट जिला प्रशासन का कोई कांस्टेबल नियुक्त रहता है नहीं एनसीएल का कोई सिक्योरिटी जिसके कारण शुक्ला मोड में ट्रैफिक व्यवस्था हर रोज जाम से जूझता रहता है दिन हो या रात आपको हॉस्पिटल जाना हो या रेलवे स्टेशन या विद्यालय इस जाम में में फंसे रहिए और मरीज का दम तुड़वाते रहिए रेलवे स्टेशन की आप की गाड़ी छूट न जाए लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी को इस जाम की व्यवस्था से निजात दिलाने की जरूरत नहीं की कर रहे हैं आखिरकार कारण क्या की हर दिन शुक्ला मोड़ से लेकर जितने कनेक्टिंग रोड है शुक्ला मोड़ से सभी इस जाम के शिकार हो जाते हैं यहां तक की मोटरसाइकिल सवार को भी निकलना दुबर हो जाता है लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का आखिरकार संसद से लेकर विधायक तक लगातार इस रोड की व्यवस्था सुधारने की बात करते हैं लेकिन कई वर्षों के बीत जाने के बाद भी आज इस रोड में जाम की स्थिति निरंतर बनी हुई है यही नहीं जाम की स्थिति निर्मित करने में कहीं ना कहीं मोटर मालिक और ड्राइवर की भूमिका है रोड पर गाड़ियां ब्रेकडाउन हो जाती है उन्हें साइड लगाकर मोटर का मालिकों के द्वारा अपनी कर्तव्य निर्वहन करते हुए यातायात सुचारू रूप से बहस रहे ताकि मोटर मालिक के बच्चे से लेकर हम जनमानस तक ना हो परेशन
