SINGRAULI NEWS: मोरवा थाना प्रभारी ने दलबल के साथ बस स्टैंड सहित बाजार में की पैदल मार्च।
बस स्टैंड के पास इधर-उधर खड़े वाहन चालकों को थाना प्रभारी ने दी सख्त हिदायत।
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने दलबल के साथ मोरवा बस स्टैंड शिव मंदिर पुरानी मार्केट हनुमान मंदिर रोड यूनियन बैंक रोड सहित बाजार के सभी मार्गों में पैदल मार्च की बाजार में रोड पर फैले समान को लेकर दुकानदारों को हिदायत दी कि आप अपने चिन्हित स्थान में ही दुकान लगाए ताकि यातायात बाधित न हो वही बस स्टैंड में इधर-उधर खड़े वाहन चालकों को समझाइस देते हुए सख्त हिदायत थाना प्रभारी नें दी कल से अगर इधर-उधर अन्यत्र वाहन खड़े मिलेंगे तो होगी चालानी कार्यवाही।
