Mon. Apr 6th, 2026

SINGRAULI NEWS: सिंगरौली में बूथों से लेकर जिला कार्यालय तक मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 47 स्थापना दिवस।

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को होता है। इसी दिन सन 1980 मे भारतीय जन संघ और वैचारिक दलों के विलय के बाद भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी और अटल बिहारी वाजपेई प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप मे अधिष्ठित हुए थे। भारतीय जनता पार्टी की यह यात्रा 46 वर्ष पूर्ण कर चुकी है और 14 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के रूप में स्थापित है। पिछले एक दशक से ज्यादा समय पार्टी को देश की सत्ता में है और देश के 20 राज्यों में पार्टी या उसके समर्थन की सरकारें काम कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास इस समय लोकसभा में 240 एवं राज्य सभा मे 98 सांसद हैं तथा देश की विधानसभाओं में 1654 विधायक हैं जो कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक शक्ति के प्रतीक के तौर पर देखे जा सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पार्टी के अनिवार्य कार्यक्रमों मे सम्मिलित है तथा हर कार्यकर्ता इसको बड़े ही उत्साह से मनाता है। सिंगरौली जिले के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता ने इस उत्सव का शंखनाद अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहरा कर किया प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम समेत सभी ने अपने निवास पर पार्टी का ध्वज लहराया तत्पश्चात बूथ स्तर से लेकर कार्यालय स्तर तक पार्टी के पितृ पुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने पार्टी के विचारों को साझा किया। जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व में स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ तथा माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के उद्बोधनों को टीवी स्क्रीन पर देखा व सुना गया। जिलाध्यक्ष द्वारा जनसंघ के समय से पार्टी के साथ संघर्ष करने वाले वरिष्ठ नेता राजेंद्र द्विवेदी , लालजी शाह एवं मेघनाद वैश्य को सम्मानित किया गया तथा जिले के समस्त जन प्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों समेत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के इतिहास एवं सिद्धांतों को आत्मसात करने का प्रयास किया तथा पार्टी के मूल सिद्धांतों एवं नीति रीति के अनुपालन की शपथ ली।

जिला भाजपा कार्यालय पर मुख्य,  रूप से विधायक राजेंद्र मेश्राम, पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य, सुभाष वर्मा, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी,  पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शाह, के के कुशवाहा, पूनम गुप्ता, विजया सिंह, जिला महामंत्री लालपति साकेत, विक्रम सिंह, जिलामंत्री हर्ष सिंह, आलोक यादव,  वरिष्ठ नेता सम्पत शाह, आशा यादव, मधू झा, हरिदास गुप्ता, गिरिजा पांडेय, कुंदन पांडेय, समस्त मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व पदाधिकारी तथा जिले भर से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *