SINGRAULI NEWS : चौकी निवास पुलिस नें एक वर्ष से फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
सिंगरौली पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ रही है कारवाई लेकिन फिर भी पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहा है सवाल।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक का गोरबी क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयले कारोबार पर क्यों नहीं जा रहा है नजर क्षेत्र में बना है चर्चा का विषय।
जिला सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक वर्ष से फरार आरोपी को निवास पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल जानकारी के अनुसार चौकी निवास थाना सरई में अपराध क्रमांक 28/25 धारा 8/20 (बी) NDPS एक्ट दिनांक 15/1 2025 को कायम कर विवेचना में लिया गया था कायमी दिनांक से आरोपीगण मिठाई लाल साहू एवं एक अन्य का निरंतर पता तालास की जा रही थी जिस पर आरोपी मिठाई लाल साहू पिता स्वर्गीय बवन साहू उम्र 41 वर्ष निवासी नोढीया थाना कुसमी जिला सीधी मध्य प्रदेश को चौकी निवास पुलिस टीम एवं साइबर सेल के मदद से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर आरोपी मिठाई लाल साहू को ग्राम पूरैल चौकी बरका से गिरफ्तार किया गया उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निवास उप निरीक्षक सूरज सिंह सहायक उप निरीक्षक त्रिवेणीपाल सहायक उप निरीक्षक मर्तण्ड सिंह,प्रधान आरक्षक 417 अमरजीत पाल आरक्षक 598 मंगलेश्वर प्रताप सिंह आरक्षक 495 सत्येंद्र पांडे आरक्षक 79 प्रभात कुमार दुबे चौकी निवास एवं साइबर सेल जिला मुख्यालय बैढ़न से आरक्षक प्रशांत केसरी का सराहनीय योगदान रहा।
