SINGRAULI NEWS :आधी रात को घर से निकली नाबालिग को मोरवा पुलिस ने सकुशल किया बरामद।
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना अंतर्गत गायत्री मंदिर रोड स्थित 11वीं कक्षा की नाबालिक छात्रा 22 मार्च को रात करीब 2:30 बजे घर से निकल गई थी बच्ची के घर में न मिलने पर अभिभावकों ने 23 मार्च को मोरवा थाने में सूचना दी सूचना पर मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने अपराध क्रमांक 165/ 2026 दर्ज करें धारा 137 (2)BNS के तहत मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया विवेचना में नाबालिक के इंस्टाग्राम के माध्यम से दो युवकों से पहचान हुई थी जिन्हे बच्ची नें बुलाया और उनके साथ स्कूटी से देर रात घर से निकल गई इसके बाद वह पहले प्रयागराज गई फिर वहां से कानपुर पहुंची मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के निर्देशन एवं मोरवा एसडीओपी गौरव पाण्डेय के सतत निगरानी में सीसीटीवी के मदद और साइबर सेल के सहयोग से तकनीकी साक्ष्य और बच्ची का लोकेशन ट्रेस करते हुए जबलपुर प्रयागराज और उसके बाद कानपुर पुलिस पहुंची वहां से लड़की को सकुशल बरामद किया गया पुलिस ने बच्ची को भगाकर ले जाने के आरोप में दो युवकों को कानपुर से पकड़ा जो कि दोनों उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं पुलिस उनसे पूछताछ कर आगे के कार्रवाई में जुटी है वही बच्ची को सुरक्षित वापस आने के बाद एसडीओपी ने नाबालिका के बयान दर्ज कराया जिसके बाद बयान जानकारी कर घटना की जानकारी दी उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा की मोबाइल का सदुपयोग करें बच्चों को मोबाइल के बारे में जानकारी दें जिससे परिवार में सुरक्षा बनी रहे।
