Tue. Mar 24th, 2026

SINGRAULI NEWS : चितरंगी के ग्राम सुदा में शराब के नशे में पुत्र ने पिता की हत्या; FSL टीम के साथ पुलिस ने शुरू की जांच।

जिला सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सुदा में घटित हुई जिसमें 60 वर्षीय सुखदेव कोल की हत्या हो गई। आरोपी पुत्र दयाराम कोल शराब के नशे में था। परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी विवाद के चलते पुत्र और पिता के बीच बहस शुरू हुई, जो हिंसक रूप ले ली और अंततः पिता की हत्या हो गई घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर ही मौत हो जाने से हालात तनावपूर्ण है पुलिस नें मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर रवाना किया गया है ताकि घटना स्थल से साक्ष्यों के संग्रह और विश्लेषण किया जा सके।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है; मामले की कानूनन कारवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं पुलिस के अनुसार आगे की विस्तृत जाँच जारी है फोरेंसिक साक्ष्यों के साथ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यात्मक निष्कर्ष की पुष्टि होगी आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (IPC) और आवश्यक कानूनों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई होगी।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *