SINGRAULI NEWS :जिले में सुर्खियां बटोर रहा है गोरबी अवैध काले कारनामों को लेकर
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरबी चौकी क्षेत्र बना हुआ है चर्चा का विषय आखिर बने भी क्यों ना अभी तक तो चोरी रात में हुआ करता था लेकिन अब तो गोरबी क्षेत्र में खुलेआम दिनदहाड़े रेलवे के बैगन से धड़ल्ले से उतर रहा है कोयला एक दो नहीं सैकड़ो लेबर मक्खी के तरह बिन ले रहें बैगन से कोयला सबसे बड़ा सवाल किसके सह पर चल रहा है यह काला कोयले का काला कारोबार आपको बता दें कहीं ना कहीं इसमें NCL गोरबी खदान के सिक्योरिटी गार्ड,रेलवे के जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के कर्मचारियों के मिली भगत से हो रहा है यह अवैध कारोबार आपको बता दें एक तरफ बस्ती दूसरे तरफ गोरबी का रेलवे साइडिंग जिसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं यह कोयला चोर बकायदे बैगन से कोयला उतार कर बोरी में भरकर मोटरसाइकिल पिकअप और ट्रैक्टर के माध्यम से एक जगह इकट्ठा करके बड़े वाहनों के माध्यम से भेज दिया जा रहा है बहरी कोयला डिपो आपको बता दें कि इस तरह के अवैध कार्यों से अवैध कार्यकारियों के हौसले बुलंद होते हैं जिसका उदाहरण है कुछ माह पहले आपको इसी गोरवी क्षेत्र में देखने को मिला था की इन्हीं जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को मार कर अवैध कारोबारी चोटिल कर दिए थे कहीं ना कहीं यह अवैध कोयले का काला कारोबार प्रशासन के कार्य शैली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है
