SINGRAULI NEWS : बरगवा पुलिस ने पिड़रवाह जंगल में हुई हत्या का किया खुलासा पति ही निकला हत्यारा
जिला सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में मिले सायरा खातून के हत्या के मामले को पुलिस ने किया खुलासा मृतका के पति निकला हत्यारा जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिडरवाह चितरवई जंगल में लगभग 6 7 दिन पुराना एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई करते हुए शव के पास पड़े झूले से कपड़े मोबाइल का खाली डिब्बा तथा जिला अस्पताल की ओपीडी पर्ची बरामद की थी इसी आधार पर मृतका की पहचान तेलदह निवासी सायरा खातून के तौर पर हुई थी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजन के बयान एवं तकनीकी जांच के दौरान सामने आया कि मृतिका का पति जहारुद्दीन अंसारी निवासी चिनगो टोला ने करीब 2 वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली थी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी घटना को गंभीरता से देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा गौरव सिंह राजपूत और पुलिस उपमहानिरीक्षक हेमंत सिंह के निर्देशानुसार सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में आरोपी के गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी गौरव पाण्डेय के निगरानी में थाना प्रभारी मोहम्मद समीर द्वारा एक टीम गठित की गई जिसमें जांच के दौरान या सामने आया कि आरोपी ने महिला को घर से निकलकर बैढ़न के माजन मोड क्षेत्र में किराए के कमरे में रखा था वही मृतिका लगातार पति के साथ रहने का दवाव बना रही थी इससे परेशान होकर आरोपी ने 13 मार्च को शाम मृतिका को मोटरसाइकिल से बैढ़न से परसौना गदसा और पिपरा झापी होते हुए पिडरवाह चितरवई जंगल ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी घटना के बाद आरोपी ने मृतका का मोबाइल का काचन डैम नहर में फेंक दिया और परिजनो को गुमराह करता रहा कि वह बिना बताए कहीं चली गई है पुलिस ने आरोपी के निसंदेही पर घटनास्थल से नमकीन का पैकेट दुपट्टा और पानी का बोतल जप्त की घटना में मोटरसाइकिल भी बरामद की इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया उपरोक्त कार्रवाई में बरगवां निरीक्षक मोहम्मद समीर सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी श्याम बिहारी द्विवेदी प्रधान आरक्षक सुनील सिंह विपिन तोमर नंदकिशोर बागरी फूल सिंह आरक्षक अरविंद यादव चंद्रकेश यादव तथा अरुणेंद्र मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही
