Wed. Mar 18th, 2026

SINGRAULI NEWS :विस्थापन प्रक्रिया को संयोजित तरीके से करें पूर्ण – कलेक्टर

चिन्हित किए गए आर.एन.आर साइटों में समुचित व्यवस्थाएं कराएं उपलब्ध : बैनल

सिंगरौली। एन.सी.एल से विस्थापित हो रहे परिवारों को चिन्हित किए गए आर.एन.आर कॉलोनियों में निर्धारित शर्त के अनुरूप संपूर्ण व्यवस्थाएं एवं विकास कार्यों को किया जाकर विस्थापितों को प्लॉट या आवास आवंटित करें ताकि विस्थापितों की समस्याओं का समाधान हो सके। उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में आयोजित एन.सी.एल के प्रतिनिधियों के साथ विस्थापन से सम्बंधित बैठक के दौरान दिए गए।

बैठक के दौरान एन.सी.एल के प्रतिनिधियों के द्वारा विस्थापन के संबंध में की जा रही कार्रवाही से कलेक्टर को अवगत कराया गया । उन्होने अवगत कराया कि एनसीएल ब्लाक बी क्षेत्रांतर्गत 44. 50 हेक्टयर में आरएनआर कालोनी स्थापित किए जाने हेतु 1750 प्लांट चिन्हित किए गए है उक्त कालोनी में पहुच मार्ग व्यवस्था है तथा कालोनी में मूलभूत सुविधाए जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यालय, शापिंग कम्पलेक्स, तथा वाटर सप्लाई के प्रबंधन हेतु कार्य 20 मार्च प्रारंभ कर दिया जायेगा। बैठक में कलेक्टर ने इस आशय के निर्देश दिए कि विस्थापन की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ किया जाए । ताकि विस्थापन से सम्बंधित शर्तों के अनुरूप लाभ प्रदान किया जा सके। विस्थापित होने वाले परिवारों को समय पर उनके मुआवजे का भुगतान करें। तथा विस्थापितों के लिए चिन्हित किए गए आर.एन.आर कॉलोनी में समुचित विकास कार्य किया जाकर विस्थापितों को आवास प्लॉट की सुविधा मुहैया कराएं। यह सुनिश्चित करे कि आरएनआर कालोनी शहर के नजदीक हो तथा पहुच मार्ग उपलब्ध हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि विस्थापन प्रक्रिया संयोजित तरीके से किया जायें ताकि क्षेत्र में किसी भी अवैध कालोनी निर्माण न हो सके। बैठक के दौरान कलेक्टर ने इस आशय के भी सुझाव दिए कि निजी भूमि चिन्हित कर बड़े रियल एस्टेट कंपनी द्वारा आरएनआर कॉलोनी का विकास किया जा सकता है ताकि सभी विस्थापितों को एक ही जगह पर सभी मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। टाउन प्लानिंग अंतर्गत प्राधिकरण के माध्यम से चिन्हित क्षेत्रो की भी प्लाटिंग की जाये ताकि क्षेत्र के विकास के साथ प्राधिकरण की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने ने कहा कि चिन्हित किए गए साइटों के अलावा भी अन्य वैकल्पिक स्थानों की खोज भी करे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *