SINGRAULI NEWS: एनसीएल के द्वारा विस्थापन में अनियमितत्ता को लेकर पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य ने लगाए गंभीर आरोप
ड्रोन के बाद मकान के अंदर जिन्होंने लगाए टाइल्स उनका क्या होगा ?
जिला सिंगरौली के एनसीएल जयंत और दुधीचूआ परियोजना के द्वारा मोरवा को विस्थापन प्रक्रिया में दोहरी नीति को लेकर पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि NCL के द्वारा रोज विज्ञापन छापवा जा रहा है की धारा 9 लगने के बाद बनने वाले मकानों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि जब मुआवजा नहीं देना था तो फिर नापी क्यों कराई गई जब नापी कराई गई है तो मुआवजा की गणना भी की जाएगी उन्होंने आरोप लगाया कि तमाम प्रतिष्ठित लोगों ने धारा 9 के बाद में मकान बनाए हैं उनको मुआवजा भी मिलेगा लेकिन सारे नियम कानून गरीब लोगों के लिए बनाए जा रहे हैं NCL की इस दोहरी नीति से लोगों में आक्रोश पनप रहा है उन्होंने एनसीएल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि अब तक कितने मकान को मुआवजों से बाहर किया गया है पूर्व विधायक ने कहा कि तमाम लोगों को मैं जानता हूं कि जिन्होंने धारा 9 लागू होने के बाद पूरे घर और दीवारों तक में टाइल्स लगावा ली ऐसे लोगों को कैसे मुआवजा लेने से रोकेंगे रूम के अंदर तो ड्रोन जाएगा नहीं यानी धारा 9 के बाद निर्माण करने पर मुआवजा दिया जाएगा और दूसरे को यह कह कर मना कर दिया जाएगा कि ड्रोन में आपका मकान नहीं आया है आपने बाद में निर्माण करवाया है उन्होंने कहा कि यह तो गलत होगा इसलिए सभी निर्माण कार्यों की या तो निर्माण अवधि की जांच कराई जाए या फिर सभी लोगों को मुआवजा दिया जाए पूर्व विधायक ने सरकारी भूमि पर मकान बनाकर निवास करने वालों को दी जाने वाली राशि पर भी सवाल खड़े किए उन्होंने कहा इसी जयंत परियोजना के द्वारा पूर्व के विस्थापन में सरकारी भूमि पर बसे लोगों को 8. 50 लाख की राशि एक मुश्त प्रदान की गई अब मोरवा के लिए नए नियम आ गया मोरवा में रह रहें भूमिहीन को 6 लाख रुपए प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है उन्होंने इस निर्णय को अनुचित बताते हुए कहा कि यह राशि पहले दी गई राशि से भी कम है जबकि महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है इसलिए कम से कम 10 लख रुपए की राशि दी जानी चाहिए NCL की मनमानी रवैया से मोरवा के रहवासियों में विस्थापन को लेकर आक्रोश पनप रहा है।
