Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS: जयंत मोरवा मार्ग पर ओवर स्पीड पिकअप दुर्घटनाग्रस्त चालक गंभीर रुप से हुआ घायल

जिला सिगरौली के जयंत मोरवा मार्ग पर गुरुवार शाम एक ओवर स्पीड पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसके चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
चिकित्सकों के अनुसार घायल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल की पहचान मोरवा निवासी अभिषेक शुक्ला के रूप में हुई है। बताया गया कि वह एलआईजी चौक पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान संचालित करता है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *