Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS:NCL द्वारा मोरवा विस्थापन में विसंगतियां को लेकर विस्थापित पहुचें DM के पास एक सप्ताह में समाधान को कलेक्टर ने दिया आश्वासन

जिला सिगरौली के मोरवा विस्थापन से जुड़ी समस्याओं और विसंगतियों को लेकर विस्थापन संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को कलेक्टर गौरव बैनल से मुलाकात की प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए लार अधिनियम 2013 और कोल इंडिया लिमिटेड की आर एंड आर पॉलिसी 2012 के तहत सभी विस्थापित परिवारों को समान मुआवजा एवं पुनर्वास लाभ दिए जाने की मांग रखी।

प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान पुनर्वास योजना में भू-अधिग्रहित और गैर-भू-अधिग्रहित परिवारों के बीच मुआवजा राशि और आवासीय प्लॉट के आकार में भारी असमानता है, जिससे विस्थापित परिवारों में रोष व्याप्त है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि 7 जनवरी 2026 को इस संबंध में विस्तृत आवेदन प्रस्तुत किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

विस्थापितों के अनुसार कलेक्टर गौरव बैनल ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मोरवा विस्थापन में व्याप्त सभी विसंगतियों की समीक्षा कर एक सप्ताह के भीतर समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और कानून के अनुरूप न्यायसंगत निर्णय लिया जाएगा।

बैठक के बाद संघर्ष समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के हस्तक्षेप से लंबे समय से चली आ रही विस्थापन संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण होगा इस मौके पर सोमारू कोल,फातमा, रमेश ठाकुर,अशोक रजक, गुडिया सोनी,शंकर सोनी,बसंती कोल,मुन्नी कोल,सोनु गुप्ता, सुरेन्द्र मिस्त्र सहित सैकडौ लोग मौजूद रहे

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *