SINGRAULI NEWS: रेलवे स्टेशन के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी किसी को मृतक के बारे में मिले जानकारी तो इस नंबर पर 7587636699,9425178877 मोरवा थाना को सूचित करें
थाना मोरवा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना 29 जनवरी दिन गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे मिली, जिसके बाद मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के निर्देश पर मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। शव पीठ के बल पेट की ओर झुका हुआ पाया गया। मृतक के सिर के बाल अधपके थे तथा पूरे शरीर की त्वचा सख्त हो चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति को पूर्व में रेलवे स्टेशन के आसपास घूमते हुए देखा गया था, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
थाना मोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस मामले में मोरवा थाना के द्वारा पर इस मृतक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो आप थाना के मोबाइल नंबर 7587636696 और सहायक उप निरीक्षा के डीएन सिंह के नंबर 9425178877 पर जानकारी दें सकते हैं
