SINGRAULI NEWS : मोरवा के सामुदायिक भवन एल आई जी में सर्व समाज की बैठक हुआ संपन्न, एक ही वर्ग के लोग बैठक में रहे मौजूद
बीते दिनों हुई मारपीट की घटना को तोड़ मरोड़ कर दिया जा रहा जातीय रंग निष्पक्ष जांच कर हो कार्यवाही: नरेंद्र चंद सिंह
मोरवा के आपसी भाईचारा बिगाड़ने की जा रही है कोशिश आपसी झगडे को दिया जा रहा है जातीय रंग
मोरवा थाना क्षेत्र के एनसीएल मुख्यालय के सामने विगत 26 दिसंबर को मोरवा में सत्यनारायण वैश्य व भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी व उनके साथियों के साथ हुई मारपीट को लेकर एक विशेष समुदाय द्वारा प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे घटनाक्रम में मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच हेतु नवानगर निरीक्षक को मामले की जांच सौंप दी है। इस मामले में आज मोरवा स्थित सामुदायिक भवन में जिले के सर्व समाज की बैठक बुलाई गई। जिसका उद्देश्य सभी को घटना की वस्तु स्थिति से अवगत कराना था। बैठक में सभी ने विनोद कुर्वंशी के पक्ष में अपनी बात रखी। उन्होंने यह भी बताया कि विगत दिनों हुई मारपीट के बाद मोरवा थाना में सुलह समझौता कर मामले को खत्म कर दिया गया था। परंतु कुछ लोगों द्वारा इसे राजनीतिक फायदे के लिए जातिगत लड़ाई बनाकर इसे सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। इस दौरान सभी ने एक स्वर में सिंगरौली पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताते हुए लोगों को वास्तविक घटना से अवगत कराने और न्याय की मांग रखी।
मोरवा के बिगड़ ना जाए आपसी सौहार्द भाईचारा है यहां की पहचान प्रशासन निष्पक्ष जांच कर करें कारवाई : चचू सिंह
इसकी अतिरिक्त आगामी सोमवार को सर्व समाज द्वारा सिंगरौली पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दूसरे पक्ष पर भी मामला दर्ज करने की बात रखी जाएगी। इस मामले में शेखर सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना दोनों पक्षों द्वारा की गई थी। यदि उनके ऊपर भी मामला दर्ज नहीं होता तो ऐसे में सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे बैठक में नरेंद्र चंद सिंह,चचू सिंह, अरविंद तिवारी, वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद शेखर सिंह, ज्ञानेंद्र उर्फ बबलू , पवन प्रताप सिंह उर्फ बंटी, जयकांत यादव, दल बहादुर सिंह सहित मौके पर कई लोग मौजूद रहे
