SINGRAULI NEWS : एनसीएल कृष्णशिला क्षेत्र द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण
एनसीएल कृष्णशिला क्षेत्र आसपास के क्षेत्रवासियों के कल्याण के प्रति समर्पित है एवं आपका विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है: महाप्रबंधक कृष्णशिला
बढ़ती ठंड को देखते हुए को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कृष्णशिला क्षेत्र द्वारा सीएसआर योजना के अंतर्गत कोहरौल एवं कोहरौलिया ग्राम में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब, बुजुर्ग, असहाय, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ग्रामीणों को ठंड से राहत प्रदान करना था।
कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय महाप्रबंधक दीपक सक्सेना के मार्गदर्शन में तथा मनीष भण्डारी, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 150 जरूरतमंद ग्रामीणों को चिन्हित कर दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को ऊन के गर्म कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान कोहरौल चंदन कुमार ने अपने उद्बोधन में एनसीएल कृष्णशिला क्षेत्र द्वारा किए जा रहे सामाजिक दायित्व कार्यों की सराहना करते हुए प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरिओम, स्टाफ अधिकारी (विद्युत एवं यांत्रिक) एस. के. पाण्डेय, स्टाफ अधिकारी (सिविल), हर प्रसाद सूर्यवंशी, स्टाफ अधिकारी (खनन) मनीष भण्डारी, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) मिथलेश कुमार, स्टाफ अधिकारी (वित्त) तथा नोडल अधिकारी (सीएसआर) अमरेंद्र कुमार सहित ग्राम प्रधान, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें कृष्णशिला प्रबंधन द्वारा संज्ञान में लिया गया। उल्लेखनीय है कि शीतकाल के दौरान कृष्णशिला क्षेत्र द्वारा विभिन्न अवसरों पर कुल 450 कंबल सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
एनसीएल कृष्णशिला क्षेत्र द्वारा निरंतर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
